बच्चों को कौन सा जूस पिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:26

घर पर बनने वाली 10 हेल्दी जूस रेसिपी
1. सेब, चुकंदर और गाजर जूस

इस जूस से आपको एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ए प्रचूर मात्रा में मिलता है। इसमें आपको सेब, चुकंदर और गाजर का मीठा स्वाद मिलेगा, साथ ही यह गाढ़े बैंगनी रंग में तैयार होता है, जिसे बच्चे बेहद पसंद करते हैं।

एक सेब, चार गाजरें और एक कप चुकंदर के टुकड़ों से आप यह जूस तैयार कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए एक हेल्दी जूस है।
2. गाजर और संतरा जूस

इस जूस में विटामिन ए और सी के अलावा फाइबर भी मिलते हैं। इससे इम्युनिटी को बढ़ाने और बच्चों में मजबूत पाचन तंत्र को बनाने में मदद मिलती है। साथ ही एक गिलास जूस आपको पूरे दिन फिट रखने में भी मदद करता है।
3. काले और अनानास जूस

यह जूस काले की पत्तियों और अनानास से तैयार होता है, जिसका रंग देखने में हरा होता है। यह जूस कई विटामिन जैसे कि ए, बी1, बी2, बी3, बी6, के और सी से भरपूर है। साथ ही इससे फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन भी मिलते हैं। यह जूस बच्चों के विकास में अहम योगदान भी देता है।
4. सेब और नींबू जूस

सेब और नींबू में पाएं जाने वाले विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है यह जूस। यह बच्चों के पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और साथ ही इससे सांस में ताजगी बनी रहती है और यह त्वचा की गुणवत्ता को भी बढ़ाता है।
5. गाजर, संतरा और नाशपाती जूस

यह मिक्स जूस कई अनिवार्य पोषक तत्वों जैसे की विटामिन ए, सी और के, फाइबर, आयरन और कैल्शियम के फायदों से भरा पड़ा है।
6. गाजर, अदरक और टमाटर जूस

सब्जियों से बना यह जूस बच्चों को उनके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
7. स्ट्रॉबेरी और सेब का जूस

यह बच्चों का पसंदीदा जूस है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल हैं। साथ ही इसका स्वाद भी बच्चों को बहुत पसंद आता है।
8. ग्रीन लाइट जूस

इस जूस में पालक की पत्तियों के साथ काले की एक बड़ी पत्ती, एक खीरा, आधा नींबू, एक सेब और एक गाजर भी डाली जाती है। यह जूस आयरन, फाइबर, विटामिन ए, सी के अलावा और भी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो बच्चों के विकास में महत्त्वपूर्ण हैं।
9. अनानास ट्विस्ट जूस

इस जूस में अनानास के बड़े टुकड़े, एक हरा सेब, आधा खीरा, काले की 6 पत्तियां और हरा धनिया डाला जाता है। बढ़िया स्वाद के साथ बच्चों को इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन ए जैसे कई पोषक भी मिलते हैं, जो उनके विकास के लिए अनिवार्य हैं।
10. विरीडियन ड ~यू जूस

यह मिक्स जूस है, जिसमें काले की 6 पत्तियों के साथ एक कप पालक, 12 स्ट्रॉबेरी, दो सेब और एक नींबू के साथ पुदीने की कुछ पत्त्यिां भी डाली जाती हैं। यह एक बेहतरीन जूस है जिसमें कई पोषक तत्व जैसे कि फाइबर, आयरन, विटामिन ए, सी और मैग्नीशियम भी मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info